लैब-ग्रोन डायमंड
लैब में बने डायमंड क्या होते हैं?
Fiori Jewels की सारी ज्वेलरी लैब में बने (उगाए गए) डायमंड से बनती है. लैब में बने डायमंड असली डायमंड होते हैं; ये उसी पदार्थ से बने होते हैं जिससे खदान से निकले डायमंड बनते हैं और परमाणु स्तर पर उनके जैसे ही होते हैं — यानी इनके भौतिक, रासायनिक और ऑप्टिकल गुण बिल्कुल वही होते हैं.
लैब में बने डायमंड कैसे तैयार होते हैं?
Fiori Jewels के लैब डायमंड एक नियंत्रित लैब में ऐसी नई तकनीक से उगाए जाते हैं जो धरती के भीतर डायमंड बनने की प्रक्रिया की नकल करती है. इनका सर्टिफिकेशन उसी प्रक्रिया से होता है जो खदान के डायमंड के लिए होती है. अमेरिका की Federal Trade Commission (FTC) के मुताबिक, डायमंड डायमंड ही है — चाहे वह ज़मीन के नीचे बना हो या लैब में.
खदान के डायमंड की तुलना में लैब डायमंड के क्या फ़ायदे हैं?
लैब डायमंड के कई फ़ायदे हैं, जिनमें सबसे बड़ा यह है कि ये पर्यावरण के अनुकूल और नैतिक रूप से हासिल किए गए होते हैं — यानी कॉन्फ्लिक्ट-फ्री.
साथ ही इनकी कीमत भी बेहतर होती है, तो आप कम खर्च में बड़ा और बेहतर क्वालिटी का डायमंड ले सकती हैं. Fiori Jewels की सारी ज्वेलरी रीसाइकल्ड गोल्ड से बनती है, जिससे पर्यावरण पर इसका असर और कम हो जाता है.